फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ताली और थाली बजाकर नींद से अफसरों को जगाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। 81 गांवों के किसानों का आंदोलन अब पुलिस-प्राधिकरण अधिकारियों की परेशानी और बढ़ाएगा। किसानों के साथ शहर की कुछ आरडब्ल्यूए भी समर्थन में उतर आई हैं। रविवार को किसानों और आरडब्ल्यूए की एक पंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि वह सोमवार को प्राधिकरण अफसरों को ताली और थाली बजाकर नींद से जगाएंगे। प्राधिकरण की परिक्रमा कर उन्हें काम याद दिलाया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण में घुसा जाएगा। इधर, पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है और खुफिया विभाग को लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा और यदि ऐसा हुआ तो किसानों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, आवासीय घरों पर प्राधिकरण का नाम हटाकर किसानों का नाम दर्ज करने, 10 फीसदी भूखंड देने, किसानों की आबादियों को जहां का तहां छोड़ने, किसानों को दिए गए भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां करने की अनुमति देने और गांवों में नक्शा पास कराने के नियम को वापस लेने समेत करीब दस मांगें किसान कर रहे हैं। पंचायत में तय किया गया कि किसान और सेक्टरवासी एक साथ मिलकर प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे। किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसान जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
प्राधिकरण अधिकारी बिल्डरों के लिए नियम को इधर से उधर कर देते हैं, लेकिन किसानों के घर के लिए नियम नहीं बना रहे हैं। किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब किसानों के साथ शहर की आरडब्ल्यूए भी कंधे से कंधा मिला रही हैं। प्राधिकरण की परिक्रमा की जाएगी और फिर कार्यालय में घुसकर अफसरों से बैठक में समस्याओं को दूर कराएंगे।
विज्ञापन

इन आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने दिया समर्थन
सेक्टर-130 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुधीर चौहान व जनरल सेक्रेटरी दिलीप शर्मा, सेक्टर-144 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल चौहान व जनरल सेक्रेटरी अमितोष चौहान और सेक्टर-141 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लाट साहब लोहिया व जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार लोहिया ने किसानों का समर्थन किया है।
कानून हाथ में लिया तो कड़ी कार्रवाई : एडीसीपी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जब तक किसान शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे पुलिस को कोई परेशानी नहीं है। कानून हाथ में लिया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। किसानों को प्राधिकरण कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसान शांतिपूर्वक परिक्रमा लगाना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें