विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फेलिक्स अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदाता को फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा दी गई है। अस्पताल ने मतदान के बाद नीली श्याही का निशान दिखने पर मतदाताओं को फ्री फुल बॉडी चेकअप प्रदान किया। साथ ही कोई भी मतदाता नीली स्याही दिखा कर अगले एक हफ्ते तक फ्री फुल बॉडी चेकउप का लाभ उठा सकता है। जिसमें किडनी, लीवर, हृदय, डायबिटीज एवं फ्री हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श शामिल है। लगभग 200 लोगों ने निशान दिखा कर मुफ्त फ्री फुल बॉडी चेकअप का लाभ उठाया।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह हमारे देश की दशा और दिशा बदलने वाला है। ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर हम अपने देश को सशक्त बना सकते हैं। जो भी मतदाता वोट डालने के बाद नीली स्याही दिखाएगा उसका इलाज निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य परीक्षण भी मुफ्त किए जाएंगे।
चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने एक नई पहल की है, जिससे हमें उम्मीद है कि मतदान के दिन भारी संख्या में लोग वोट करें। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। सभी मतदाता गुरुवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें। हर कोई मतदान कर सके उसके लिए पुलिस भी मतदाताओं का पूरा सहयोग कर रही है।