नोएडा पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपी प्रेमी हेमंत उर्फ मुनीम को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी।
बुजुर्ग दादी के अवैध संबंध में बाधा बन रही तीन साल की मासूम को उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। दिल्ली से सटे नोएडा के फेस-टू इलाके में दादी के 50 वर्षीय प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने से पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया था।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपी प्रेमी हेमंत उर्फ मुनीम को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर से लापता है।