फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
बिसरख कोतवाली पुलिस की हिरासत में महिलाओं से लूटपाट करने के आरोपी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट में 18 फरवरी की सुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की पत्नी और सहेली से आभूषण लूटे थे। साथ ही, विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और आभूषण बेचकर मिले 28,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी बाइक पर फरीदाबाद से आते थे और वारदात के बाद लौट जाते थे।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तीनों बदमाशों को शुक्रवार को गैलैक्सी वेगा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फरीदाबाद के खेड़ी कला गांव निवासी अजरुद्दीन, इरशाद और वासिद के रूप में हुई है। आरोपियों ने समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी निवासी रविंद्र गर्ग की पत्नी पिंकी गर्ग (55) व पड़ोसी कृष्णा से लूटपाट की थी। तीनों ने आरोपियों ने कृष्णा से मंगलसूत्र और पिंकी से चेन लॉकेट व बालियां लूट ली थीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। एक महिला के सिर और दूसरी की पसलियों में चोट आई थी। इससे पहले भी आरोपी चोरी, ठगी व लूट की वारदात कर चुके हैं।
हाथ की सफाई दिखाकर भी ठगते थे
आरोपी हाथ की सफाई दिखाकर भी ठगते देते थे। किसी राहगीर को रास्ता आदि पूछने के बहाने रोकते थे और हाथ में रुपये दिखाकर जादू करने का झांसा दे ठग कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें