फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : कम नहीं हो रहा डेंंगू का प्रकोप, बुखार से महिला और युवती समेत तीन की मौत

Mon, 25 Oct 2021 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

24 घंटे में जेवर के थोरा गांव निवासी युवती और महिला समेत तीन लोगों ने बुखार आने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में जेवर के थोरा गांव निवासी युवती और महिला समेत तीन लोगों ने बुखार आने के बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने डेंगू से मौत का दावा किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन


जेवर के थोरा गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटे सूरज (16) को तेज बुखार था। जिसके बाद प्लेटलेट्स कम होना शुरू हुआ। उन्होंने सूरज को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शनिवार को सूरज ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव निवासी जयप्रकाश की 20 वर्षीय बेटी आरती को पिछले तीन दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी।

परिजनों ने आरती को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने जिम्स रेफर कर दिया। रविवार सुबह 4 बजे आरती ने दम तोड़ दिया। वहीं थोरा गांव निवासी चमन शर्मा की पत्नी प्रीति काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। तीन दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया जिसके बाद परिजन ने जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर बाद अस्पताल में प्रीति ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि प्रीती की प्लेटलेट्स 10 हजार से भी कम हो गई थी। जिसके बाद लगातार स्थिति बिगड़ती चली गई और डेंगू की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तीन मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीण लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का गांव होने के कारण लोगों में प्राधिकरण के प्रति भी नाराजगी है। हालांकि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गांव में यमुना प्राधिकरण ने साफ सफाई और दवा के छिड़काव के लिए टीम को भेजा था लेकिन न दवा का छिड़काव हुआ और न ही गांव में जल निकासी हुई और न ही फॉगिंग हो पाई है।

गांव में आज चलाया जाएगा विशेष अभियान
उप जिलाधिकारी जेवर रजनीकांत मिश्र ने रविवार दोपहर बाद गांव का दौरा किया। वह पीड़ित परिवारों के घर भी पहुंचे और ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण को साफ सफाई और फॉगिंग के लिए विशेष टीम भेजने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई है जो सोमवार से गांव के सरकारी स्कूल में लोगों की जांच और उपचार का काम देखेगी।

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 326
नोएडा। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 20 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके बाद संख्या बढ़कर 326 हो गई है। सरकारी आंकड़ों में 48 सक्रिय मामले बताए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जिले में लगातार एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

बुखार के मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर फौरी तौर पर एंटीजन जांच कराने के निर्देश सभी स्वास्थ्य केंद्रों को दिए गए हैं। एंटीजन जांच में पॉजिटिव नमूनों को क्रॉस जांच के लिए जिला अस्पताल की केंद्रीय लैब में एलाइजा जांच के लिए भेजा जा रहा है। विभाग ने जिले में डेंगू से अब तक एक मौत की ही पुष्टि की है, जबकि देहात क्षेत्र में डेंगू संदिग्ध मरीजों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

मलेरिया अधिकारी ने बताया कि नोएडा क्षेत्र में प्राधिकरण की 175, ग्रेटर नोएडा में 75, यमुना क्षेत्र में 20, नगर पंचायतों की 18, जिला पंचायत की 74 और मलेरिया विभाग की तीन टीमें में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से निपटने में जुटी हैं। विभाग लगातार लोगों से जागरूकता बरतने की लगातार अपील कर रहा है कि, घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दें। कूलर, गमलों आदि को नियमित रूप से साफ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें