फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छत पर अवैध रूप से चल रहे तीन कैफे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
करोल बाग जोन में नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में एमसीडी ने की कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस और अग्नि अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बिना छत पर अवैध रूप से चलाए जा रहे तीन कैफे को एमसीडी की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। तीनों कैफे करोल बाग जोन में नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में एक ही इमारत की छत पर चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन



अधिकारियों का कहना है कि मैसर्स मून मिस्ट कैफे, मैसर्स टोमा टीना कैफे, मैसर्स ताम्बूला बाय बुहू लोगों की जान को जोखिम में डालकर चलाए जा रहे थे, जिन्हें सील किया गया। निगम की टीम अवैध रूप से चलने वाले कैफे आदि की लगातार पहचान कर कार्रवाई कर रही है। जरूरी लाइसेंस और सुरक्षा संबंधी अनुमति नहीं होने पर ये न केवल निगम की ओर से स्थापित मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि इन प्रतिष्ठानों में आने वाले लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है, इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन अवैध कैफे को सील किया गया है। निगम अधिकारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई सभी व्यवसायों और प्रतिष्ठानों के लिए एक सख्त संदेश है कि लाइसेंसिंग नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें