फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर से बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले सहित एनसीआर में बाइक चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देवला गांव के समीप निक्को मोड़ से रुस्तमपुर थाना रबूपुरा निवासी मोहित, श्यौराजपुर सूरजपुर निवासी हनी वाल्मीकि व लखनावली निवासी विशेष शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बीस बाइक, तीन तमंचे व छह कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त सेंट्रल जोन नोएडा इलामारन जी ने बताया कि तीनों पहले भी कई वारदात में शामिल रहे हैं। बरामद बाइक में से एक एटा, दो दिल्ली, एक हरियाणा व छह जिले से चुराई गई थीं। सूरजपुर पुलिस देवला गांव के समीप अभियान चला रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोककर जांच की गई तो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे जिसे युवक दिखा नहीं सके। जांच में पता चला कि तीनों वाहन चोर हैं। इन पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट व झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी बाइक चुराकर नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें