फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नोएडा पुलिस द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी वीजा बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर बेरोजगाराें से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी आशुतोष पांडेय, खोड़ा निवासी प्रवीण कुमार और छिजारसी निवासी इमरान के रूप में हुई है। आरोपियाें के पास से 15 पासपोर्ट व चार फर्जी वीजा बरामद किए गए हैं। आरोपी सेक्टर-2 में ऑफिस खोलकर वारदात करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। आरोपी एप की मदद से फर्जी वीजा बनाते थे।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी युवक एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 की कंपनी पर 60 हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद कोतवाली फेज वन पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-2 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी खाड़ी देशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते थे। विज्ञापन में मोटे पैकेज का लालच दिया जाता था। सोशल साइट पर संपर्क करने वाले युवाओं को सेक्टर-2 स्थित अपने कार्यालय बुला लेते थे। यहां उनसे वीजा बनवाने से लेकर अन्य शुल्क के नाम पर झांसा देकर रकम वसूल करते थे।
45 से 60 हजार रुपये लेते थे एक शख्स से
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक शख्स को विदेश भेजने के नाम पर 45 से 60 हजार रुपये तक वसूलते थे। आरोपी तीन माह से सेक्टर-2 में ऑफिस खोलकर ठगी कर रहे थे। तीन महीने में करीब 10 लाख से अधिक का ठगी की बात सामने आई है। आरोपी कम पढ़े लिखे लोगों को निशाना बनाते थे। राज मिस्त्री, लेबर, ड्राइवर, मैकेनिक, प्लंबर आदि की नौकरी दिलवाने के नाम पर ग्रामीण पृष्ठिभूमि के लोगों से बात कर झांसे में लेते थे।
विज्ञापन

ठगी करने वाले एलएलबी से लेकर बीबीए डिग्री धारक
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस ठगी में शामिल आरोपी काफी पढ़े लिखे हैं। गिरफ्तार आरोपी आशुतोष एलएलबी पास है। आशुतोष ने पहले एक प्राइवेट बैंक में नौकरी भी की थी। वहीं प्रवीण ने बीबीए किया हुआ है। जबकि इमरान के पास बीएससी की डिगी है। प्रवीण व इमरान भी पहले प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी एप के माध्यम से फर्जी वीजा आदि बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा कमिश्नरेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें