फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन पर फर्जी अकाउंट बनाकर लाखों की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। अमेजन पर फर्जी अकाउंट बनाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इनकी पहचान पुरानी मंडी उकलाना, हिसार निवासी राजकुमार, टुहाना फतेहाबाद निवासी अरविंद कुमार और सीताराम के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने हरियाणा के हिसार से तीन अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्डर कर कैंसिल कर खाते में पैसा मंगा लेते थे। वहीं, डिलीवरी बॉय से मिलीभगत कर सामान बदल लेते थे।
विज्ञापन

सेक्टर-36 स्थित नोएडा साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि मार्च 2021 में मेरठ निवासी सुरेंद्रपाल सिंह की शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज की गई थी। सुरेंद्र पाल ने बताया था कि नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में अमेजन की कैंसिल उत्पादों की पिकअप एजेंसी है। कुछ लोगों ने कंपनी आईडी का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि इसी मामले में बुधवार को अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के आरोपियों को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई वर्षों से साइबर धोखाधड़ी कर रहे थे। इन्होंने अलग-अलग तरीकों से कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की है। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरोह के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऐसे करते थे साइबर अपराध
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वर्चुअल नंबर से ओटीपी प्राप्त कर अमेजन साइट पर फर्जी नामों से अकाउंट खोलते थे। फर्जी अकाउंट से अमेजन पर प्रीपेड ऑर्डर करते थे। बाद में उत्पाद को खराब या अन्य कमी बताकर ऑर्डर कैंसिल कर देते थे। इसके बाद डिलीवरी बॉय से मिलकर उस उत्पाद को बदल देते थे। इसके बाद साइट पर जाकर रिटर्न ऑर्डर पिक अप डन ऑप्शन पर ओके कर पैसे भी खाते में मंगा लेते थे। फिर अमेजन से मिले उत्पाद को एनसीआर में बेच देते थे। डिलीवरी बॉय को भी इसके बदले में कुछ पैसे देते थे।
विज्ञापन

120 खातों के 26 लाख रुपये फ्रीज
साइबर क्राइम पुलिस ने जुलाई में इसी गिरोह के दो ठगों को गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस गिरोह के 120 बैंक खातों के 26 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है। आरोपियों के पैसे एयरटेल पेमेंट बैंक, पेटीएम पेमेंट बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक में फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह बड़ा गिरोह है, जो अलग-अलग तरीकों से ठगी करता है।
अमेजन पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग बदमाशों के 120 खातों को सीज कर 26 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. त्रिवेणी सिंह, एसपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें