फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन नहीं रखने वालों का होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। कस्बा पिनगवां में अतिक्रमण, गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज से ही अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखना जरूरी हैं, न रखने वालों का चालान किया जाएगा। वहीं, दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो पुलिस बल के साथ प्रशासन हटाने का मजबूर होगा। ये निर्देश एसडीएम मनीषा शर्मा ने शनिवार को पिनगवां पंचायत घर में दुकानदारों और कस्बा के प्रमुख लोगों के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि किसी भी बीमारी को रोकने के लिए सफाई बेहद जरूरी है। देखने को मिल रहा है कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सड़क पर ही कूड़ा-करकट डालकर गंदगी फैला रहे है। कुछ सफाईकर्मी और दुकानदार कूड़े को जलाकर प्रदूषण फैला रहे है। वहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने काफी अतिक्रमण कर रखा हैं, उसके सामने रेहड़ी और पटरी वाले सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
एसडीएम ने कहा अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जबकि आज से ही दुकानदाराें को डस्टबिन रखना अनिवार्य है। जिस दुकानदार पर डस्टबिन नहीं मिला उनका चालान काटा जाएगा। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का पुलिस बल और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा और सामान का जब्त किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में बीडीपीओ सुरजीत सिंह, ग्राम सचिव पदम कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, डाक्टर फखरूदीन, रवि बत्रा, सरपंच संजय सिंगला, मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम, जसवंत गोयल के अलावा दुकानदार और यूनियन के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार से पिनगवां में बीडीपीओ को बैठने के आदेश
पिनगवां को खंड बने करीब चार साल हो गए हैं लेकिन यहां पर अभी तक कोई नियमित बीडीपीओ और कर्मचारी नहीं बैठते हैं। अधिकारियों ने पुन्हाना को ही अपना कार्यालय बना रखा है। आज पिनगवां आई एसडीएम मनीषा शर्मा के सामने लोगों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पिनगवां में ही बैठाने की मांग की। लोगों की मांग पर एसडीएम ने बीडीपीओ सुरजीत सिंह को आदेश दिया कि वे अपने स्टाफ के साथ सोमवार से ही पिनगवां के पंचायत घर में अपना कार्यालय शुरू करें, जिससे यहां के 41 ग्राम पंचायत के लोगों को 10 किलोमीटर दूर पुन्हाना न जाना पडे़।
20, 21 दिसंबर को लगेगा अंत्योदय परिवार उत्थान मेला
एसडीएम मनीषा षर्मा ने बताया कि लोगों की सालाना आमदनी बढ़ाने के मकसद से आगामी 20, 21 दिसंबर को पिनगवां के 41 ग्रामपंचायतों के 1193 लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पिनगवां आईटीआई परिसर में लगाया जा रहा है। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को 596 और 21 दिसंबर को 595 लोगों को मेले में बुलाया गया है। उनका कहना है कि सरकार की योजना है कि गरीब तबके के लोगों की आमदनी साल में कम से कम एक लाख 80 हजार रुपये करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें