नूंह। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस रोधी वैक्सीनेशन डोज लेकर ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है। नूंह जिला ने कोविड रोधी वैक्सीन 9 लाख 88 हजार 81 का आंकड़ा हासिल कर लिया है। जिला में 15 से 17 वर्ष तक के 23 हजार 77 किशोरों को वैक्सीन लगाई गईं है।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए हमें सजग रहना होगा। इस वैरिएंट का संक्रमण डेल्टा वैरिएंट की अपेक्षा तीन से चार गुणा तेजी से फैलता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड रोधी टीका की प्रथम डोज के बाद दूसरी डोज के लिए भी नागरिक आगे आएं ताकि दूसरी डोज लगने के बाद बूस्टर डोज पर विचार-विमर्श किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दवा से अच्छा परहेज है और कोविड-19 से बचाव के लिए सही तरीके से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन व साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने जिलेवासियों का आह्वान किया है कि वे कोविड रोधी टीकाकरण के लिए भी स्वेच्छा से आगे आएं ताकि सभी सुरक्षित रह सके। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन तेज गति से फैलता है। इसलिए सभी सतर्क रहे व कोविड उचित व्यवहार का पालन करें।
उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी ब्यान के अनुसार कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए जिलावासियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। हर पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाएं।