फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टेडियम में प्रशिक्षकों व अकादमी के लिए नए सिरे से होगी टेंडर की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में प्रशिक्षकों व अकादमी के लिए नए सिरे से होगी टेंडर की प्रक्रिया
विज्ञापन

- कोच व अकादमी संचालन के लिए मांगे जाएंगे आवेदन, मार्च के पहले सप्ताह में जारी हुई थी आरएफपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे। टेंडर में भागीदारी करने वाले कोच व खेल अकादमी संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्टेडियम में अब खेल सुविधाओं की दिक्कत और कोच का टोटा भी जल्द खत्म होने की संभावना है।
मार्च के पहले सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण की ओर से कुश्ती समेत अलग-अलग खेलों के कोच और स्पोर्ट्स अकादमी के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाली गई थी। इसके माध्यम से अकादमी और कोच की नियुक्ति की जानी थी। यहां करीब पांच सालों से कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों की अकादमी बंद हैं। अभ्यास के लिए यहां के खिलाड़ियों को दिल्ली के हनुमान अखाड़ा व छत्रसाल स्टेडियम की तरफ जाना पड़ रहा है। खिलाड़ियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगा था। जिसकी 11 मार्च को प्री बिड बैठक भी होनी तय थी। इसी बीच आचार संहित लग जाने के कारण यह मामला लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर के पेच में फंसा हैं खेल अकादमी और कोच की नियुक्ति :
कुश्ती अकादमी का कार्यकाल पिछले साल 31 अक्तूबर को खत्म हो चुका था। इसके कारण अकादमी के संचालन पर रोक लगाई गई। टेंडर के जरिए अकादमी संचालन का प्रावधान है। दोबारा से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मार्च में आरएफपी निकाली गई थी। आचार संहिता के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - विजय रावल, डीजीएम नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें