फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी अधिकारी के घर पत्नी की हत्या कर लूटपाट की थी साजिश

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-70 निवासी व चंडीगढ़ एनटीपीसी में अधिकारी कल्याण मंडल के घर पत्नी की हत्या कर लूटपाट करने की आरोपियों ने साजिश रची थी। घटना वाले दिन बेटी भी घर में थी। ऐसे में मां-बेटी पर चाकू लगाकर करीब 10 लाख के जेवर व नकदी लूटकर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए कल्याण के दिव्यांग बच्चे के केयर टेकर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर व नकदी बरामद कर ली है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी इलामारन जी के अनुसार, जांच के बाद फर्रुखाबाद निवासी विकास सिंह और नवीन उर्फ नायडू को गिरफ्तार किया गया है जबकि साथी भूरी फरार है। घटना की साजिश विकास ने रची थी। वह पड़ोस में स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल गुरुकुल का केयर टेकर है। गुरुकुल में ही कल्याण का 15 वर्षीय बेटा पढ़ता है। विकास ही कल्याण के बेटे को घर तक पहुंचाता था। कुछ दिन पहले ही कल्याण की बेटी अनन्या घर पर आई थी। वह गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज से बीडीएस कर रही है। विकास को यह जानकारी थी कि मंगलवार को अनन्या लौट जाएगी और मां ज्योति ही मौजूद रहेगी। ऐसे में महिला की हत्या कर लूटपाट करने की उसने साजिश रची थी। ज्योति को अकेला समझकर विकास, नवीन व भूरी वारदात अंजाम देने पहुंच गए।
विकास ने दरवाजा खटखटाया और नीचे उतर गया। नवीन व भूरी अंदर दाखिल हुए तो वहां मां-बेटी मौजूद थीं। इसके बाद बदमाशों ने अनन्या का गला दबाकर काबू किया व ज्योति को घर में रखी कैंची दिखाकर धमकाया। इसके बाद बदमाश घर में करीब छह मिनट तक रहे और लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वाईफाई का तार काटा, रिकॉडिंग का भूल गया
गुरुकुल स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं। विकास को पता था कि अगर ये लोग लूट के लिए घर में घुसेंगे तो इसमें कैद हो जाएंगे। बुधवार को घटना के दिन वह जैकेट, टोपी पहनकर और मुंह ढककर आया था। इसके बाद गुरुकुल में जाकर सीसीटीवी का वाईफाई का तार काट दिया, लेकिन रिकॉडिंग की वायर को काटना भूल गया। इस कारण आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए जिससे पुलिस को सुराग मिल गया। इस घटना को अंजाम देने में एक लाल बुलेट का भी इस्तेमाल हुआ था जो विकास के भाई देवेंद्र की है। देवेंद्र भी गुरुकुल स्कूल में कोआर्डिनेटर हैं। लाल बुलेट भी सीसीटीवी में आ गई। हालांकि, इसमें देवेंद्र की भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें