फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डुप्लीकेट चाबी से महिला मित्र के घर की चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुप्लीकेट चाबी से महिला मित्र के घर की चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के गांव से नौ लाख रुपये और चुराए गए गहने बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एसकेए ग्रीन आर्च सोसाइटी स्थित महिला मित्र के फ्लैट में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को सियाली गोसाईं, गजरौला निवासी योगेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी, नौ लाख रुपये और आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि पीड़ित महिला योगेश की परिचित है और आरोपी अक्सर फ्लैट पर आता था। योगेश को फ्लैट में रखे कीमती सामान और नकद की जानकारी थी। एक दिन महिला के नहीं होने पर आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से फ्लैट का ताला खोला और चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। योगेश ने चोरी की रकम बैग में रखकर अपने गांव में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पुलिस ने यहीं से माल बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें