फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने रची थी पति की हत्या की साजिश, नहर में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के शहदरा गांव से 27 जून को लापता हुए अजीत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी पत्नी ने एक रिश्तेदार के संग मिलकर साजिश रचकर 27 जून को किरायेदार व उसके साथी की मदद से अजीत की हत्या कराने के बाद शव नहर में फिंकवा दिया। शक होने पर परिजन व पुलिस ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अजीत की पत्नी कविता, किरायेदार मोहित व उसके साथी पर केस दर्ज कर शव की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में कविता और मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से शहदरा गांव निवासी संजय भाटी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और गुरुग्राम में रहते हैं। उनके चाचा का बेटा अजीत (35) पत्नी कविता व परिवार के साथ गांव में रहता था। अजीत नशे का आदी था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। 27 जून को अजीत अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा तलाश में जुट गए। अजीत की पत्नी कविता उसके लापता होने के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे रही थी। अजीत घर से अपनी स्कूटी, मोबाइल, पर्स आदि सामान भी लेकर नहीं गया था। इस बीच कविता पर संदेह होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व परिजन ने कविता से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
रुपयों की बंदरबांट हुई तो हुआ खुलासा
संजय भाटी ने कुछ दिन पूर्व अजीत के प्लॉट का 55 लाख रुपये में सौदा किया था। दस लाख रुपये पूर्व में दिए गए थे और शेष 45 लाख रुपये 21 जून को अजीत और कविता के संयुक्त बैंक खाते में डाले थे। इनमें से लगभग 13 लाख रुपये कविता से चेक के माध्यम से अपने एक रिश्तेदार के खाते में स्थानांतरित किए। परिजन ने खातों की पड़ताल की तो उनका शक गहरा गया।
विज्ञापन

मथुरा तक नहर में तलाशा शव
संजय भाटी का कहना है कि आरोपियों के नहर में अजीत का शव नहर में फेंकने की जानकारी होने पर उन्होंने खेरली से लेकर मथुरा तक नहर व आसपास में पड़ताल की। संबंधित चौकी व थानों में भी शव के संबंध में पूछताछ की लेकिन अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है।
कविता बोली, रिश्तेदार मुख्य साजिशकर्ता
परिजन ने कविता के बयान का वीडियो शेयर किया है। इसमें कविता अपने रिश्तेदार पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगा रही है। कविता का कहना है कि वह उनके घर दूध लेने जाती थी। उसी दौरान उसने अजीत को मरवाने की बात कही थी। घटना की रात रिश्तेदार ने ही किरायेदार मोहित को रस्सी लेकर भेजा था। मोहित ने रस्सी से गला दबाकर अजीत की हत्या की और बाइक पर शव लेकर नहर में फेंक आया। मोहित को इस काम के लिए पांच लाख रुपये देने का सौदा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें