फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में स्वच्छता रैंकिंग के विजेताओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्राधिकरण ने सफाई के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संगठनों, प्रतिष्ठानों, बाजारों और अस्पतालों को सम्मानित किया। स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर चयनित संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रमाणपत्र और धनराशि दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शनिवार सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्वच्छ मार्केट एसोसिएशन श्रेणी में सेक्टर-18 को प्रथम, ब्रह्मपुत्र सेक्टर-28 को द्वितीय और कंचनजंगा मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-53 को तीसरा पुरस्कार दिया गया। स्वच्छ सरकारी कार्यालयों में गेल को प्रथम, बीएचईएल सेक्टर-16 को द्वितीय और एनटीपीसी सेक्टर-24 को तीसरा स्थान मिला।
स्वच्छ अस्पताल की श्रेणी में सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल को प्रथम, सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल को दूसरा और सेक्टर-26 स्थित आईकेयर को तीसरा स्थान मिला। स्वच्छ आरडब्ल्यूए की श्रेणी में सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए को पहला, अरुण विहार 2ए सेक्टर-28 को दूसरा व हिमगिरी आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 को भी दूसरा और आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 व सेक्टर-122 को तीसरा स्थान मिला। स्वच्छ होटल की श्रेणी में सेक्टर-55 स्थित रेडिसन को प्रथम, सेक्टर-18 स्थित रेडिसन ब्लू को द्वितीय और सेक्टर-18 स्थित मोजेक होटल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

स्वच्छ स्कूल की श्रेणी में सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल ने प्रथम, सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल ने द्वितीय और सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छ एओए में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर सेक्टर-93बी स्थित ग्रांड ओमेक्स, सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट व गुलशन विवांते रहे। जबकि स्वच्छ गांव में बिशनपुरा प्रथम, राहिल्लापुर द्वितीय और सुल्तानपुर व नंगली वाजिदपुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विभिन्न समूहों को प्रशस्ति पत्र दिया
इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न समूहों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें मैसर्स यूफ्लेक्स इंडिया और मैसर्स ईको स्कॉप को प्रशस्ति पत्र दिया गया। नोफा, एनईए, फोनरवा, क्लब-26, 7एक्स वेलफेयर, एनर्जी फाउंडेशन, चैलेंजर्स ग्रुप, संकल्प ग्रुप, जनजागरण संस्था के साथ ही विभिन्न एनजीओ जैसे मैसर्स ट्री, विजंस अहेड फाउंडेशन, ग्लोबल फाउंडेशन, नारायण संस्कृति चेतना न्यास को सम्मानित किया गया। स्वच्छ स्मॉल स्केल वेंडर्स में राज अहमद और शीशपाल को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें