फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घटनास्थल के सामने बारिश से धंसी सड़क, टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- राहगीरों ने बताया ट्रक गिरने सेे बचा, घटनास्थल से गायब पुलिसकर्मी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सेक्टर-150 में घटनास्थल के सामने सड़क धंस गई। मौके पर एक और हादसा होने से बच गया। घटनास्थल के ठीक सामने दोपहर के समय गुजर रहा ट्रक पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। यहां भी किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं लगी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण का पूरा अमला सेक्टर-150 के चक्कर काट चुका है। बड़े से बड़े अधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। ठीक सामने स्थित पुश्ता रोड पर नजर टिकने के बाद भी सभी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। जिसका खामियाजा एक ट्रक चालक को भुगतना पड़ता। शुक्रवार को एक बड़ा ट्रक सड़क से गुजरा जो कि गड्ढे में गिरने से बच गया। गनीमत रही कि चालक ने किसी तरह ट्रक पर नियंत्रण पाकर हादसे को टाल दिया। राहगीर सुनीता ने बताया कि सड़क धंसने के कारण अब इस सड़क से गुजरना भी सुरक्षित नहीं रहा।
विज्ञापन

घटनास्थल पर नहीं दिखे पुलिसकर्मी
हादसे के एक सप्ताह बाद हुई बारिश के बाद घटनास्थल से सभी पुलिस कर्मियों चले गए। शुक्रवार को वहां पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें