फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री के सामने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सामने रखीं क्षेत्र की समस्याएं
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किसानों के 10 फीसदी विकसित आबादी भूखंड देने समेत विकास के मुद्दों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसानों के मामले में समिति जल्द ही रिपोर्ट देगी, जिस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक की। विधायक तेजपाल नागर ने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि दादरी में तीन प्राधिकरण हैं। जिनमें ग्रेटर नोएडा, यमुना और नोएडा प्राधिकरण शामिल हैं। जिसमें जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान परिवारों की सालों पुरानी मांगें चली आ रही हैं। जमीन अधिग्रहण के बदले में मिलने वाले 10 फीसदी भूखंड नहीं मिले हैं। किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कुलेसरा वाया सूरजपुर दादरी सड़क, दादरी नगर से बिसाहड़ा एनटीपीसी सड़क, जीटी रोड से छोलस तक सड़क, सेक्टर-168 कामनगर नदी के पुस्ते पर पक्की सड़क बनाने व क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाए। जारचा के राजकीय महाविद्यालय के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें