-बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गैलेक्सी वैगा सोसाइटी के बाहर की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के बाहर सोमवार शाम महिला की हिम्मत के आगे चेन लूटने का प्रयास कर रहे बाइक सवार बदमाश असफल हो गए। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, इस बीच चेन टूटकर नीचे गिर गई। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश भाग गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
गैलेक्सी वेगा सोसाइटी निवासी गीता पांडे ने बताया, कि सोमवार देर शाम किसी काम से सोसाइटी से बाहर निकली थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से चेन खींच ली। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीना झपटी में चेन टूट कर जमीन पर गिर गई। महिला ने शोर मचाया दिया। उसके बाद आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं, इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में डेरीन गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक ने मोबाइल लूट लिया। अमेठी निवासी पीड़ित मोहम्मद सलमान बृहस्पतिवार शाम गांव से सुथ्याना की तरफ जा रहा था। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।