फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर ने हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों का मन मोहा,शहर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

विज्ञापन
The magician captivated the audience with amazing feats, Maharaja Agrasen Jayanti celebrated with pomp in the city
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जादूगर सम्राट सूर्या द्वारा शो का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पलवल जूलरी एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र जैन व उनके पुत्र कमल जैन, मधु जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

राजेंद्र जैन ने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई कि शहर के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर उन्हें आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर प्रेमभाव से रहना चाहिए। महाराजा अग्रसेन ने हमेशा एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनके राज में एक ईंट व एक रुपया देकर बाहर से आने वाले प्रत्येक नागरिक की मदद की जाती थी, जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकें। हमें आज महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के संरक्षक व बुजुर्ग नेता लाला लक्ष्मी नारायण मंगला का जन्मदिन समाज के लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर मनाया।
जादूगर सम्राट सूर्या ने इंद्रजाल के माध्यम से लड़की को हवा में उड़ाकर उसे गायब कर दिया। इसके अलावा जादू की पोटली से दर्जनभर तरह के सामान निकाल कर बच्चों को खूब हंसाया। जादूगर सम्राट सूर्य ने जादुई तिलिस्म के माध्यम से युवती को सरेआम आग के हवाले कर दिया। लेकिन, थोड़ी देर बाद लड़की जनता के बीच प्रकट होकर सभी लोगों को चौंका देती है। इस अवसर पर गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानी राम मंगला, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बलराज सिंगला, विकास अग्रवाल, राकेश कंसल, मास्टर कुलदीप, दिनेश गर्ग, उमेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका प्रधान कपूरचंद गोयल, पूर्व अग्रवाल समाज के प्रधान महेश चंद्र गोयल, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें