फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के ब्रेकर से बाइक उछलकर खंभे से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
सेक्टर-57 में इसी जगह हुआ हादसा। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सड़क पर बने एक ब्रेकर ने रविवार तड़के एक महिला की जान ले ली, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। चौड़ा गांव निवासी बाइक सवार दंपती किसी काम से निकले थे। सेक्टर-57 में ब्रेकर पर बाइक उछलकर दिशासूचक खंभे से टकरा गई। महिला ने हेलमेट नहीं पहन था जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी दीपक पत्नी विधि (22) के साथ किसी से मिलने के लिए जा रहे थे। सेक्टर-57 में बी-22 के सामने नाले पर ऊंचाई पाटने के कारण ब्रेकर बना हुआ है। इस पर सफेद पट्टी भी नहीं बनी है। जैसे ही बाइक यहां पहुंची तो उछलकर पास में खड़े दिशासूचक खंभे से टकरा गई। दीपक सड़क की तरफ गिरा, जबकि विधि का सिर खंभे से टकरा गया। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने विधिको मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
नोएडा में सैकड़ों नालों पर बने हुए हैं ब्रेकर
शहर में सड़कों पर नालों को पाटने के लिए ऊंचे ब्रेकर बने हुए हैं। प्राधिकरण की ओर से इन्हें सड़क से ऊंचा बना दिया गया हैैं। लोगों का कहना है कि आए दिन लोग इन ब्रेकर से टकराकर हादसों का शिकार होते हैं। ज्यादातर पर सफेद पट्टी भी नहीं बनाई गई है जिससे अंधेरे में इन्हें देखना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें