फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवेन एक्स सोसाइटी के आसपास झपटमारों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवेन एक्स सोसाइटी के आसपास झपटमारों का आतंक
विज्ञापन


- लगातार हो रही छिनैती, 10 दिनों में छह से अधिक वारदात, सोशल मीडिया पर गश्त बढ़ाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेवेन एक्स सोसाइटी के आसपास झपटमारों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लगातार छिनैती की वारदातें हो रही हैं। पिछले दस दिनों में छह से अधिक मोबाइल व चेन स्नेचिंग की वारदातें हुई हैं। वहीं, वाहन चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। बदमाशों की सक्रियता के बाद सोसाइटी निवासी भी परेशान हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है।

सेवेन एक्स सोसाइटी में 30 से अधिक हाईराइज बिल्डिंग हैं और इनमें दो लाख से अधिक लोग सेक्टर-73, 74, 75, 76, 77, 78 व 79 की सोसाइटियों में रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों का आवागमन चौबीस घंटे रहता है। हाल के दिनों में इन सोसाइटियों के बाहर बाइक सवार बदमाशों का आतंक बढ़ा है। बदमाश सोसाइटी के गेट व मार्केट के बाहर लगातार लूट व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने अगस्त महीने में दस से अधिक चेन व मोबाइल स्नेचिंग की वारदातें की हैं। इनमें छह मामलों में मुकदमा भी पंजीकृत है। हाल में ही दवा खरीदने गए वकील से सेक्टर-74 के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वकील से मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल और बाइक लूटने का भी प्रयास किया। सेक्टर-74 के पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी निवासी वकील इरफान खान की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि घटनाओं के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गश्त इन क्षेत्रों में बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के साथ हुई वारदात
हाल में ही एमिटी की छात्रा श्रेष्ठा से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। इसी तरह इंडोसम सोसाइटी निवासी नवीन कुमार से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। अभी इन मामलों की जांच ही चल रही थी कि आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी निवासी अभिषेक से बदमाशोंं ने सोने की चेन छीन ली। इसी तरह अजनारा ग्रैंड निवासी अपूर्वा मंधानी ई रिक्शे से जा रही थी तब बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। वंदना गुप्ता से भी बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें