फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: पालतू कुत्ते का आतंक, स्कूल जा रहे बच्चे पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 16 Nov 2022 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कुत्ते ने बच्चे के हाथ में बुरी तरह से काट लिया है। ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया और उसके हाथ को नोंच लिया।
 
विज्ञापन
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने स्कूल जा रहे बच्चे को निशाना बनाया है। कुत्ते ने बच्चे के हाथ में बुरी तरह से काट लिया है। ग्रेटर नोएडा के लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया और उसके हाथ को नोच लिया। जिसमें वह बच्चा घायल हो गया। बता दें कि ये घटना तब हुई जब बच्चा स्कूल जाते वक्त लिफ्ट में था। 

विज्ञापन

ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पालतू कुत्ते के हमले में घायल इस बच्चे को 4 इंजेक्शन लगे हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद सोसाइटी वालों में डर का माहौल है और एक बार फिर कुत्ते के मालिकों के खिलाफ नाराजगी है। 

 

कुछ समय से नोएडा और आसापस के इलाकों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में खौफ और नाराजगी दोनों है। लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। 

विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें