फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तोड़फोड़, प्रतिमा और मूर्तियों को किया खंडित

विज्ञापन
फोटो: 1- खंडित प्रतिमा का टूटा हुआ हाथ - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर स्थित प्राचीन छतरी वाले मंदिर में चोरों ने तोड़फोड़ कर भगवान शनि देव की प्रतिमा और मूर्तियां खंडित कर दी। इसके बाद चोर दानपात्र तोड़कर नकदी, मंदिर का घंटा और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुन्हाना डीएसपी, थाना प्रभारी और सिटी चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन में जुट गए। खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मंदिर में प्रतिमा और मूर्तियां खंडित होने से शहरवासियों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुजारी बाबा रामधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात को मंदिर के सभी दरवाजे बंद कर ताला लगाकर अपने कमरे में सो गए थे। जब उनकी सुबह लगभग 5 बजे नींद खुली तो देखा कि भगवान शनि देव की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है। वहीं दानपात्र से नकदी गायब थी। इसके अलावा शिवलिंग के ऊपर से तांबे का नाग, मंदिर का घंटा और अन्य सामान भी चोरी था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुन्हाना डीएसपी शमशेर सिंह, थाना प्रभारी चंद्रभान, सिटी चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं सिटी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
मंदिर में भगवान शनि देव की प्रतिमा खंडित किए जाने से शहरवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नेता भानीराम मंगला, समाजसेवी धर्मवीर सैनी, लालाराम भारद्वाज, रतनलाल रायपुरिया, सतपाल पार्षद, धर्मपाल, संजय सिंगला आदि ने कहा कि मंदिर में मूर्ति को खंडित करने वाले व्यक्तियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने एकत्र किए नमूने
मंदिर में चोरी और प्रतिमा खंडित करने के मामले में डीएसपी शमशेर सिंह ने चोरों का सुराग लगाने के लिए तुरंत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया। टीम के सदस्यों ने मौके से कई फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें