फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़, गला दबाकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। चांगोली गांव के नजदीक साइकिल पर स्कूल जा रही किशोरी को युवक ने साइकिल से गिराकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया और उसकी बहनों को भी धमकी दी। राहगीरों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा (16) 9वीं में पढ़ती है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह बेटी दो बहनों के साथ अलग-अलग साइकिल पर स्कूल जा रही थी। चांगोली गांव के नजदीक एक युवक ने 9वीं में पढ़ने वाली बेटी को साइकिल से गिरा दिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों बहनों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
लोगों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिजन बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायल छात्रा को दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें