फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: नोएडा ने दो-दो श्रेणियों में पाई टॉप-5 में जगह, दिल्ली का ये जिला भी आया अव्वल

Sat, 20 Nov 2021 03:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/नोएडा

सार

दिल्ली से सटे नोएडा को इस सर्वेक्षण में दो श्रेणियों में स्थान मिला है। एक श्रेणी में तो नोएडा टॉप किया है।
विज्ञापन
नोएडा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्वच्छ सर्वेक्षण 2021' के पुरस्कार शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों बांटे गए। इस पुरस्कार समारोह में देश के 342 शहरों को सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में इंदौर का जलवा एक बार फिर कायम रहा और उसे पांचवीं बार स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। इसके साथ पुरस्कारों की सूची में दिल्ली-एनसीआर के कुछ शहर शामिल हुए। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के किन शहरों को किस कैटेगरी में पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


1-10 लाख की आबादी वाले टॉप पांच शहरों में दिल्ली-एनसीआर को मिले दो स्थान-
1-10 लाख आबादी की श्रेणी वाले टॉप-5 शहरों में दिल्ली-एनसीआर के दो जिलों ने अपनी जगह बनाई है। इस श्रेणी में दिल्ली के नई दिल्ली जिला(एनडीएमसी) ने जगह बनाई है। वहीं चौथे नंबर पर नोएडा को जगह मिली है। इनके अलावा अंबिकापुर दूसरा, तिरुपति को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


3-10 लाख की आबादी वाले शहर में जानिए कौन है टॉप पर
स्वच्छ सर्वेक्षण में एक श्रेणी 3-10 लाख की आबादी वाले शहरों की भी थी। इस श्रेणी में नोएडा ने टॉप किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें