फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में सर्वे लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सर्वे लेखपाल हरिकृष्ण शर्मा को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) की रिपोर्ट पर अयोध्या प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। लेखपाल की मूल तैनाती अयोध्या में है। साथ ही, लेखपाल को गौतमबुद्ध नगर के एआरओ कार्यालय से अटैच किया गया है। वहीं, अन्य सेवा में नहीं होने के साक्ष्य भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

हरिकृष्ण प्रतिनियुक्ति पर पिछले आठ साल से गौतमबुद्ध नगर में तैनात हैं। पिछले माह एक व्यक्ति ने उनकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। आरोप लगाया गया था कि सर्वे लेखपाल ने एक केस का निस्तारण कराने की एवज में सात लाख रुपये रिश्वत मांगी है। साथ ही, उच्च अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायतकर्ता ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई थी।
जिलाधिकारी के आदेश पर एआरओ गौतमबुद्ध नगर ने इसकी जांच की। जांच के बाद नौ मई को रिपोर्ट अयोध्या के एआरओ को भेज दी थी। इस पर अयोध्या के एआरओ ने बुधवार को हरिकृष्ण शर्मा को निलंबित कर दिया। जीवन निर्वाह भत्ता भी रोक दिया गया है। साथ ही, उनसे साक्ष्य मांगे गए हैं कि वे किसी अन्य सेवा, व्यापार, व्यवसाय में तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें