फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ बकाया नहीं देने पर सनवर्ल्ड का ऑफिस सील

विज्ञापन
सनवर्ल्ड बिल्डर के ऑफिस को सील करते अधिकारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की दादरी तहसील की टीम ने शनिवार को नोएडा स्थित सनवर्ल्ड बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया। बिल्डर पर उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के करीब चार करोड़ रुपये बकाया हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा था। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पैसा जमा नहीं किया तो चल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

दादरी तहसील के एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि बिल्डरों को बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मुनादी कराकर भी पैसे जमा करने की अपील की जा रही है, लेकिन बिल्डर पैसे जमा नहीं कर रहे हैं। कुछ की संपत्ति को कुर्क भी किया गया था, लेकिन उससे भी पैसे नहीं मिले। वहीं, कुछ खरीदार वसूली न होने पर हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। इस पर प्रशासन की टीम लगातार बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सनवर्ल्ड बिल्डर के ऑफिस को सील कर दिया गया है। अगर बिल्डर सील तोड़ेगा तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पैसा जमा नहीं करने पर चल संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस संबंध में चेतावनी भी दी गई है।
एलिगेंट इंफ्राकॉन बिल्डर के खिलाफ वारंट जारी
दादरी तहसील की टीम ने शनिवार को ग्रेनो वेस्ट के एलिगेंट इंफ्राकॉन बिल्डर को कई जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दादरी एसडीएम ने बताया कि बिल्डर पर करीब दो करोड़ रुपये बकाया हैं। 23 फरवरी को बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया गया था, लेकिन बिल्डर ने पैसे जमा नहीं किए। अब बिल्डर पर आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें