फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनफ्लैग अस्पताल का आज खुलेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित सनफ्लैग अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सोमवार को टेंडर खोला जाएगा। जिसमें अस्पताल की बिल्डिंग सौंपने का रास्ता साफ होगा। वहीं दूसरी ओर से इसे लेकर विरोध भी लगातार जारी है। निजी अस्पताल के हाथों में सनफ्लैग अस्पताल की बागडोर सौंपने पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जनसंख्या व जनसंख्या घनत्व के हिसाब से फरीदाबाद हरियाणा का सबसे बड़ा शहर है। सरकार द्वारा संचालित बड़े अस्पताल के नाम पर यहां केवल बीके अस्पताल है जो कि 1951 में बना था। आबादी और प्रवासी जनसंख्या के हिसाब से फरीदाबाद तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में आबादी 28 से 30 लाख करीब पहुंच गई है। राजस्व के मामले में फरीदाबाद जिला दूसरे नंबर पर हरियाणा सरकार को राजस्व देता है, लेकिन यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी सुविधाएं नाम मात्र की है। वहीं एचएसवीपी के अधीन सेक्टर 16ए स्थित सनफ्लैग अस्पताल की बिल्डिंग खाली पड़ी है।
सुगमता की दृष्टि से यह अस्पताल फरीदाबाद मध्य और ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों के लिए बहुत लाभकारी होगा। यदि सरकार इसे सरकारी अस्पताल बनाती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसे लेकर पिछले दिनों कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने उपायुक्त जितेंद्र यादव का ज्ञापन भी सौंपा था। कंफडेरेशन की मांग है कि इसे सरकारी अस्पताल बनाया जाए जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। कंफडेरेशन के सचिव सुबोध नागपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को सस्ती दर पर जमीन उपलब्ध कराई जाती है जिससे वह गरीब लोगों का सस्ती दर पर इलाज उपलब्ध करा सके। हकीकत इससे बिलकुल परे है। वहीं जिले में बड़ा सरकारी अस्पताल बनाने की जरूरत है जिससे बीके अस्पताल पर मरीजों का बोझ कम हो सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसलिए सरकार को इसे निजी हाथों में सौंपने की बजाए स्वयं अस्पताल का संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-16ए स्थित सनफ्लैग अस्पताल का टेंडर सोमवार को खोला जाएगा। इसके बाद कुछ कहा जा सकता है। - राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें