फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा हैदर, सचिन और शादी कराने वाले पंडित को समन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गौतमबुद्ध नगर न्यायालय की फैमिली कोर्ट में 27 मई को होगी सुनवाई
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने समन जारी किया गया है। कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा सहित शादी कराने वाले पंडित को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की ओर मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को अदालत में चुनौती दी गई है। इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए हैं, उनको भी मामले में पक्षकार बनाया गया है। अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को अदालत में चुनौती दी है। अधिवक्ता के मुताबिक सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया? इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म भी इस प्रकार नहीं बदला जा सकता है। जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम है कि 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ से सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल रास्ते भारत आई थीं। वहीं सीमा के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि वह देश जिसके साथ शत्रुता पूर्ण संबंध हैं, उस देश के नागरिक की याचिका अदालत में नहीं जा सकती है। अदालत में सभी तथ्य रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें