रोमांचक मुकाबले में नोएडा रेडर्स को प्रयागराज टाइटंस ने हराया
- मेरठ में के-7 कबड्डी यूपी लीग में जिले की टीम का पहला मुकाबला
- मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर के रवि भाटी, बेस्ट डिफेंडर रहे
माई सिटी रिपोर्टर
रोमांचक मुकाबले में नोएडा रेडर्स को प्रयागराज टाइटंस ने हराया
ग्रेटर नोएडा। मेरठ के यूपी योद्धा बीके अकादमी में सोमवार को शुरू हुई के-7 कबड्डी यूपी लीग मेें प्रयागराज टाइटंस ने नोएडा रेडर्स को हरा दिया। टाइटंस शुरुआत में पिछड़ने के बाद नोएडा ने बढ़त बनाई। प्रयागराज टाइटंस ने पलटवार करते हुए नोएडा की टीम को पीछे छोड़ दिया। प्रयागराज टाइटंस ने 31-23 से मुकाबला जीत लिया।
गौतमबुद्ध नगर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि नोएडा रेडर्स और प्रयागराज टाइटंस टीम के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। 40 मिनट तक चले मुकाबले में प्रयागराज टाइटंस की टीम ने नोएडा रेडर्स पर जीत दर्ज की। हालांकि नोएडा रेडर्स के रवि भाटी बेस्ट डिफेंडर रहे। प्रतियोगिता के लिए नौ अप्रैल में वाराणसी, दस अप्रैल को आगरा और फाइनल ट्रायल 11 अप्रैल को मेरठ में होने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। के-7 कबड्डी यूपी लीग का आयोजन 23 अप्रैल तक होगा। के-7 यूपी लीग में में आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें 22 खिलाड़ी ग्रेनो की जेडी कबड्डी अकादमी के हैं। नोएडा रेडर्स टीम में गौतमबुद्ध नगर निवासी नवनीत नागर, अमित नागर, रवि भाटी, पवन भाटी, आशीष भाटी, मानव नागर खेल रहे हैं और कोच ग्रेनों के जितेंद्र नागर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ग्रेनो की जेडी कबड्डी अकादमी के विवेक काेहली, गौरव बंसल, आयुष चौधरी, लक्की कुमार, आर्यदीप, परवीन, शनि गुप्ता, अंकित, अर्जुन, प्रशांत, सूर्यप्रताप, निखिल सोलंकी, सोमवीर, सत्यम सिंह, महेंद्र यादव और कृष्णवीर अन्य टीमों के लिए खेल रहे हैं।