बुगरासी। कस्बा क्षेत्र से चंदनपुर मिल के लिए चल रहे गन्ने के बड़े ट्रॉले और ट्रक के चलते बुगरासी बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन रही है। बस स्टैंड मोड पर बड़े ट्रॉले और ट्रक के देरी से मुड़ने के कारण कई बार दोनों ओर वाहनों की कतारे लग जाती हैं। इससे आमजन सहित व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
कस्बा क्षेत्र का गन्ना चंदनपुर मिल जाता है। चंदनपुर मिल जाने के लिए बुगरासी बस स्टैंड से वाया भगवानपुर होकर जाना पड़ता है। कई गांव के संपर्क मार्ग के चलते यह रास्ता बहुत ज्यादा चलता है। बस स्टैंड चौराहे पर कॉलेज रोड की तरफ सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को मोड़ने में भी परेशानी होती है। चौराहे पर बड़े वाहन मुड़ने में आगे पीछे करने पड़ते हैं जिससे आमजन सहित आसपास के व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। वर्तमान में गन्ने से लदे बड़े-बड़े ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलों से गन्ना मिल जा रहा है। जब चौराहे से कॉलेज रोड की तरफ गन्ने से लदे वाहनों को मोड़ा जाता है तो रास्ता संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में आमजन सहित आसपास के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीव कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार आदि लोगों ने बताया कि बस स्टैंड पर बैंक के काम से जाते हैं। लेकिन गन्ने के ट्रक और ट्रॉलों के कारण अकसर जाम रहता है। जाम के चलते बड़ी परेशानी होती है। चंदनपुर मिल जाने के लिए यही एक मार्ग होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।