फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, कार में खींचने की कोशिश

विज्ञापन
लोगों की तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। जीटी रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर कार सवार तीन युवकों ने बीए की छात्रा से छेड़छाड़ कर कार में खींचने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। इस बीच तीनों आरोपी पीछे से आ रहे साथी की स्कॉर्पियो में फरार हो गए और अपनी कार छोड़ दी। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर आरोपियों के साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट निवासी छात्रा बृहस्पतिवार को भाई व उसके दोस्त के साथ बाइक पर दादरी से घर लौट रही थी। जीटी रोड पर नगर पालिका कार्यालय के नजदीक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। तीनों पैदल ही बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। रूपवास बाइपास के नजदीक छात्रा का भाई और दोस्त थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच दादरी की और से लाल रंग की कार में सवार तीन युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर कार में खींचने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर भाई व दोस्त मौके पर पहुंचे और कार की चाबी छीन ली। इस पर आरोपी मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों का चौथा दोस्त स्कॉर्पियो लेकर पहुंच गया। उसने मौका देखकर तीनों आरोपियों को स्कॉर्पियो की चाबी देकर भगा दिया खुद घटनास्थल पर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें