फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से सर्वर डाउन, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तहसील में सर्वर में दिक्कत आने की वजह से लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। सॉफ्टवेयर न चलने के कारण तहसील कर्मचारियों को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कुछ लोग कई दिन से रोजाना जमीन की जमाबंदी निकलवाने व भूमि पंजीकरण के लिए आ रहे हैं। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी तहसील में खिड़की पर लोगों की भीड़ रही। लेकिन सिस्टम के ठप होने से शाम तक लोग तहसील में ही खिड़की के पास खड़े रहे। विभिन्न क्षेत्रों से तहसील परिसर में पहुंचे दीपक हारुन, चंदा, जब्बार, शाहिद व इसराईल आदि ने बताया कि वह कई दिनों से जमाबंदी निकलवाने और भूमि पंजीकरण से संबंधित जैसे आदि कार्यों को लेकर तहसील के चक्कर काट रहे है। लेकिन सर्वर में खराबी के कारण उनके कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर अधिकारी भी गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से तहसील में यह समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह तहसील खुलने पर जब वह तहसील कार्यालय पहुंचे तो सर्वर डाउन की समस्या का समाधान नहीं हुई। दोपहर बाद उन्हें सर्वर चालू होने की सूचना मिली , लेकिन तब तक अधिकांश लोग बिना कार्य कराए ही लौट गए। जिसकी वजह से लोगों को भारी जहमत का सामना करना पड़ा है।
वहीं तावडू तहसीलदार शालिनी लाठर ने कहा कि कोई तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन हो गया है। जिसका समाधान कराने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं,लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्दी ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें