फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। नूंह पुलिस कप्तान वरूण सिंगला ने बताया कि नववर्ष में पहली जनवरी से जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई होगी उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री नहीं मिलेगी। पहली जनवरी से दोनों डोज न लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का चालान होगा और मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं, वे 31 दिसंबर तक टीका अवश्य लगवा लें। सरकार ने आदेश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए पहली जनवरी से दोनों टीका ने लगवाने वाले लोगों को बस, ट्रेन, बैंक, मैरिज हाल, होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश नहीं करने नहीं दिया जाएगा। जिस व्यक्ति के पास दोनों टीकों को सर्टिफिकेट होगा वही इन जगहों पर प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पहली जनवरी से सार्वजनिक स्थानों या किसी भी कार्यालय पर आने वालों की जांच की जाएगी। जिनके पास दोनों टीकों का प्रमाण पत्र नहीं होगा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के चालान काटे जाएंगे और मुकदमे भी दर्ज होंगे। एक जनवरी से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए है। नियम का पालन ने करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विदेशों से आने वाले लोगों पर प्रशासन रखें कड़ी नजर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि ओमिक्रॉन के प्रति सजग रहें, विशेषकर विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें, एंट्री प्वाइंट पर उनके टेस्ट करवाएं, जब तक टेस्ट रिपोर्ट नहीं आती तब तक उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर न जाने दें बल्कि घर में ही आइसोलेट करें। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क, हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाए रखें तथा सैनिटाइजेशन के लिए जागरूक करते रहें। ओमिक्रॉन का फैलाव जल्दी होता है, कहीं पर भी ढिलाई न बरतें। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, इसके साथ-साथ 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे जल्द ही दूसरी डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें