फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में निर्यात होगी प्रदेश में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल : सुधांशु त्रिवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ‘आज मोदी-योगी के नेतृत्व में प्रदेश विश्व स्तर पर एक अलग पहचान बना रहा है। 2014 से पहले भारत विश्व में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन आज केंद्र और प्रदेश सरकार की सफल नीतियों के फलस्वरूप भारत मोबाइल निर्यातक देशों की सूची में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है। इसमें उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है।’ रविवार को यह बातें भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहीं। वह सेक्टर-116 स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

त्रिवेदी ने कहा कि भारत अधिकतर रक्षा उपकरण और हथियार विदेशों से आयात करता था। आज के बदले हुए परिवेश ने भारत को मिसाइल निर्यात करने के आर्डर विश्व के अनेक देशों से प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब विश्व में निर्यात की जाएगी। इसी प्रकार अनेक रक्षा उपकरणों का निर्माण भारत में आरंभ हो चुका है, जिससे भारत अब रक्षा उपकरणों को विश्व बाजार में निर्यात कर सकेगा। भारत सिर्फ तकनीकी और आर्थिक सुपर पावर के रूप में ही नहीं उभर रहा है, बल्कि विश्व का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। सम्मलेन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता शुभेंदु अवस्थी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चाहे जितनी कर लें पढ़ाई, वह निकले असली गुंडागर्दी वाले सपाई।’ उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से निवेदन करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से प्रदेश में फिर योगी सरकार बनेगी और आने वाले वर्षों में योगी के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें