फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेस मार्क्स लेकर दसवीं-बारहवीं में पहुंचे बच्चों की लगेगी स्पेशल क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 मई से नौ जून तक विषयों के आधार पर लगाई जाएंगी कक्षाएं
विज्ञापन


-निदेशालय ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर कमर कसी

-विद्यार्थियों के सीखने के अंतर को दूर करने का किया जाएगा प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में अप्रैल से ही दसवीं-बारहवीं की पढ़ाई शुरु हो चुकी है। अब इन कक्षाओं के ऐसे बच्चों के लिए स्पेशल क्लास शुरु होगी, जो कि नौवीं व ग्यारहवीं में ग्रेस मार्क्स या कंपार्टमेंट की परीक्षा से पास हुए हैं। 11 मई से 9 जून (ग्रीष्मकालीन अवकाश) तक यह स्पेशल क्लास नियमित रूप से चलेंगी। यह कक्षाएं बच्चों के लर्निंग गैप (सीखने के अंतर) को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए पुरानी कक्षाओं के विषयों से टॉपिक्स की मैपिंग की गई है, जिनमें छात्रों को दिक्कत रही है।

निदेशालय ने दसवीं के लिए सोशल साइंस, गणित, साइंस, हिंदी व अंग्रेजी को चुना है। जबकि बारहवीं के लिए बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित, अकाउंटेंसी, पॉलिटिक्ल साइंस, फिजिक्स, अंग्रेजी, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और फिजिकल एजुकेशन व हिंदी विषय को चुना गया है। सभी पालियों के लिए स्पेशल कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह इस बात को मॉनिटर करें कि क्लासरूम रणनीति, कक्षा कार्य, व असाइनमेंट नियमित रूप से छात्रों को दिए जा रहे हैं। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने अभी से दसवीं व बारहवीं परीक्षा की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी के तहत यह कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ताकि फाइनल परीक्षा तक कमजोर विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों को समय सारिणी बनाने के निर्देश
स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि जिन विषयों में ध्यान देने की जरूरत है उन्हें प्राथमिकता देते हुए संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार समय सारिणी तैयार करें। इसके साथ ही वह यह सुनिश्चित करें कि स्कूल के अनुसार टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी को मॉनिटर किया जा रहा है। बाकी छात्रों की सेल्फ स्टडी के लिए पुस्तकालय खुला रहेगा। यदि किसी छात्र को कोई जिज्ञासा है तो वह इसे दूर करने के लिए संबंधित विषय के शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें