सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह शिलान्यास स्थल का शुद्धिकरण करने आए हैं। ये एयरपोर्ट चीन का है जिसे नोएडा एयरपोर्ट का नाम दिया जा रहा है।
बुलंदशहर की समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नोएडा एयरपोर्ट की साइट पर पहुंचकर गंगाजल छिड़का और शुद्धिकरण का दावा किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह शिलान्यास स्थल का शुद्धिकरण करने आए हैं। ये एयरपोर्ट चीन का है जिसे नोएडा एयरपोर्ट का नाम दिया जा रहा है।
इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर अन्य वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बुलंदशहर समाजवादी पार्टी के कुछ पदाधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे रहे हैं और प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी जानकारी ट्विटर पर वीडियो शेयर कर नोएडा पुलिस, यूपी पुलिस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर भी दी गई है।