फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई खर्च करने में अव्वल तो कई हिसाब देने में बिदक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। जेवर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सबसे अधिक खर्च कर चुके हैं। जबकि, नोएडा में बसपा और दादरी में कांग्रेस प्रत्याशी खर्च करने में अव्वल हैं। वहीं, दूसरी बार में नौ प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। संबंधित रिटर्निंग अफसर ने इनको नोटिस जारी कर 48 घंटे में हिसाब मांगा है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत दादरी, जेवर और नोएडा विधानसभा सीट के सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 28 जनवरी, दो और छह फरवरी का दिन तय किया है। 28 जनवरी को केवल चार प्रत्याशियों ने खर्च का हिसाब दिया था, बाकी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

नोटिस के बाद कई प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा दे दिया था। बुधवार को दूसरी बार सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना था। कुल 30 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा दिया है। जेवर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक पैसा भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह खर्च कर रहे हैं। उनके अलावा बाकी प्रत्याशी काफी पीछे हैं। उनके बाद कांग्रेस प्रत्याशी खर्च कर रहे हैं। दादरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जमकर पैसा बहा रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर सपा और फिर भाजपा प्रत्याशी हैं। बसपा प्रत्याशी खर्च करने में चौथे स्थान पर हैं। नोएडा सीट पर मौजूदा विधायक चुनाव खर्च करने में काफी पीछे हैं। यहां पर बसपा प्रत्याशी जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी है। अगर तीनों विधानसभा सीट की बात करें तो किसी भी सीट पर अभी प्रत्याशियों का खर्च दस लाख से अधिक नहीं हुआ है।
आरओ ने जारी किया नौ प्रत्याशियों को नोटिस
दादरी सीट के प्रत्याशी हेमंत शर्मा व विनय नागर और नोएडा सीट पर ध्रुव अग्रवाल व समेंद्र ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। वहीं जेवर सीट पर पांच प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया है। इनमें आम आदमी पार्टी की पूनम के अलावा नीरू वालिया, मनोज कुमार शर्मा, सुनील गौतम और वीर सिंह शामिल हैं। संबंधित रिटर्निंग अफसर की तरफ से सभी को नोटिस जारी किया गया है। 48 घंटे के अंदर ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें