फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारे गुर्जर के... जनसमूह हिंदुत्व का, उत्साह की हुई ‘बरसात’

विज्ञापन
दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान बारिश के कारण कीचड़ से बचने के लिए कुर्सी ? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से पहले शुरू हुई बारिश के कारण अव्यवस्था फैल गई। कॉलेज परिसर में बारिश का पानी भरने से कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने व प्रतिमा अनावरण में पहुंचने वाले बुजुर्ग, महिला, बच्चे और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सभा स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल लगा था, लेकिन बारिश इतनी तेज और देर तक हुई कि मिट्टी गीली हो गई। लोग कीचड़ और जलभराव से होकर सभा स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कई बार गुर्जर-गुर्जर के नारे गूंजते रहे। हालांकि, जब अलग-अलग बुजुर्ग और युवाओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें यहां जातिवाद नहीं हिंदुत्व खींचकर लाया है। वहीं, भारी भीड़ के कारण कोविड-19 नियम भी टूटे। भीड़ में सामाजिक दूरी का उल्लंघन तो हुआ ही लोग बिना मास्क के भी नजर आए।
बुजुर्ग और युवाओं ने ये कहा...
आनंदपुर गांव से पहुंचे बुजुर्ग जयचंद और लुहारली गांव के फिरेराम ने कहा कि वह जाति को लेकर सभा में नहीं आए। वह हिंदुत्व को लेकर योगी को सुनने आए हैं। वह भाजपा की नीतियों से सहमत हैं, इसलिए कार्यक्रम में पहुंचे हैं। मंडली बनाकर खड़े दतावली, बील अकबरपुर और लुहारली से पहुंचे युवाओं ने कहा कि वह जातिगत आधार पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वह हिंदुत्व का समर्थन करते हैं, इसलिए यहां योगी सुनने और देखने आए हैं।
विज्ञापन

कुर्सियों पर खड़े होकर भी सुना भाषण
कमल कीचड़ में खिलता है और भाजपा का चुनाव निशान भी कमल है। कॉलेज परिसर में पानी भरने के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक पानी और कीचड़ में खड़े रहे और आते-जाते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर भी मुख्यमंत्री को सुना।
छोटे ‘योगी’ ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ जैसे कपड़े पहने एक बच्चा भी दिखाई दिया। बच्चे के साथ काले कपड़ों में सुरक्षाकर्मियों जैसे कपड़े पहने दो बच्चे भी थे। इन बच्चों का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वहीं, यहां मुस्लिम समाज के बच्चे भी जमा हुए पानी से गुजरकर सभा स्थल की ओर जाते दिखे।
सेल्फी लेते और योगी की टी शर्ट पहने दिखे युवाओं के समूह
कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं के समूह मोबाइल से सेल्फी लेते दिखाई दिए तो कई युवा योगी और विधायक के फोटो लगी टी-शर्ट पहने दिखे। कई युवा पार्टी का झंडा लेकर उत्साहित दिखाई दिए।
कड़ी रही सुरक्षा, काले कपड़े व काली टोपी पहने लोगों को रोका
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं, प्रतिबंधित वस्तुओं को नहीं ले जाने दिया गया। यहां तक की काले कपड़े और टोपी लोगों को भी रोका गया।

सोशल मीडिया पर वायरल छोटे योगी का फोटो।- फोटो : Grnoida

दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में बारिश के बाद कीचड़ से गुजरते लोग- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें