फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर गिराने के लिए साइट तैयार, विदेशी विशेषज्ञों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर को गिराने के लिए एडिफिस के इंजीनियर, वर्कर व मशीनें साइट पर पहुंच गई हैं। सुपरटेक ने साइट को पूरी तरह से एडिफिस के हवाले कर दिया है। रविवार को भी टीम के लोग ट्विन टावर परिसर में कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन

फिलहाल, एडिफिस को विदेशी विशेषज्ञों का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यह सात इंजीनियर व विशेषज्ञ इसी सप्ताह साइट पर आ जाएंगे। टावर में विस्फोटक किस जगह कितनी दूरी लगेंगे, यह कार्य इसी टीम की देखरेख में होगा। विस्फोट से पहले टीम के सदस्य एक अवलोकन रिपोर्ट प्राधिकरण को भी सौंपेंगे। प्राधिकरण यह रिपोर्ट रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) को भेजेगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही काम शुरू होगा।
इधर, एडिफिस की अब तक की कार्रवाई से लेकर विभिन्न विभागों के समन्वय तक की स्थिति पर प्राधिकरण के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी को दिए आदेश में तीन सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने की बात कही थी। इस प्रकरण से जुडे़ प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। ट्विन टावर गिराने की तारीख व अनापत्ति प्रमाणपत्र आदि जानकारियों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया जाएगा कि एडिफिस कंपनी ने अपना काम कहां तक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें