फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिल्म रिलीज से पहले विरोध की लहर, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई समाज के लोगों ने फिल्म पर रोक लगाने व निर्माता और कलाकारों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में एक जाति को लेकर बनाई गई फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर फिल्म पर रोक लगाने और इसके निर्माता, निर्देशक व कलाकारों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में यादव समाज के साथ आर्य समाज व भारतीय किसान यूनियन मंच के लोग शामिल रहें।
विज्ञापन

उनका कहना है कि 27 फरवरी को 'यादव जी की लव स्टोरी' नाम से एक फिल्म रिलीज हो रही है। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि जाति सूचक शीर्षक से फिल्म बनाना यादव समाज का अपमान है। 36 बिरादरी यादव समाज के साथ है। यादव जी की लव स्टोरी नाम वाली इस फिल्म में लव जिहाद को महिमा मंडित किया गया है। आर्य सागर खारी ने कहा किसी भी समाज के नाम से या जातिसूचक शीर्षक फिल्म बनाई जाती है तो वो गैरकानूनी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सिनेमा व कला के नाम पर किसी जाति विशेष को बदनाम नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें