नोएडा (संवाद)। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही शहर की मस्जिदों में भी रौनक बढ़ गई है। शाम होते ही रोजेदार इफ्तारी के लिए मस्जिदों का रुख कर रहे हैं। इबादत, दुआ और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है। परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर अपने घर की खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं कर रहे हैं।
परिवार ने मिलकर की इफ्तारी (फोटो)
सेक्टर-12 में रहने वाले एक परिवार ने महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर इफ्तारी की। इस मौके पर हाजी अलीशेर खान पहलवान, मौलाना अनीस, गुलाब खान, अब्दुल खान, अब्बास खान, जावेद खान (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), शबनम खान, शबाना खान, रानी खान, रिहान खान, अलीम शेर खान पहलवान, सना खान, अलीशा खान, अनम खान, अलशिफ खान, साबिजन बेगम आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मुल्क की तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ की।
मस्जिद में भी विशेष रौनक (फोटो)
सेक्टर-8 स्थित मस्जिद में भी विशेष रौनक देखने को मिली। रोजेदार बड़ी संख्या में इफ्तारी और नमाज के लिए पहुंचे। कारी नाजिम साहब, कारी रिजवान साहब, परवेज फरमान, मलिक सरवर, आमिर एमडी, निसार सिद्दीकी, रोहन सैफी, आशिक शफी और मुस्तकीम सहित कई लोग मस्जिद में इबादत के लिए मौजूद रहे।