नोएडा (संवाद)। सेक्टर-59 स्थित निजी बिजली उपकरण कंपनी के कार्यालय में पूर्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। सेक्टर-48 निवासी मनोज कुमार 8 अगस्त 2022 से 15 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर-59 स्थित कंपनी के कार्यालय में कार्यरत थे। आरोप है कि 16-17 जुलाई को मैनेजर देवेंद्र शुक्ला ने उन्हें बिना सुरक्षा उपकरणों के करंट वाले खंभे पर काम करने के लिए मजबूर किया और 30 सितंबर को उनके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस मानसिक तनाव के चलते 12 अक्टूबर से जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर और एचआर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी
नोएडा (संवाद)।
एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर टावर से एक रेडियो रिमोट यूनिट (आरआरयू) चोरी कर ले गए। मोबाइल टावर की देखरेख में कार्यरत शिवम परमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को उनकी टीम टावर का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान टावर से एक आरआरयू उपकरण गायब मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।