फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क में जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-12 स्थित प्रियदर्शनी पार्क में शनिवार शाम जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6750 रुपये और ताश की 52 पत्तियां बरामद हुई हैं। सेक्टर-24 थाना पुलिस शनिवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मेट्रो अस्पताल के पास स्थित प्रियदर्शनी पार्क के एक कोने में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार, अमित कुमार मिश्रा और श्याम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने आपसी सहमति से रुपये लगाकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



प्लॉट पर पहुंचे व्यक्ति से मारपीट

नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में प्लॉट पर पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। शहाबुद्दीन गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्याय खंड-2 में रहते हैं। उनके अनुसार, गढ़ी चौखंडी गांव के खसरा नंबर-13 में उनका 83.61 वर्ग मीटर का प्लॉट है। आरोप है कि शुक्रवार को वह अपने प्लॉट पर गए थे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद गांव निवासी लिटिल यादव उर्फ नितिन यादव वहां आ गया। उसने उनके साथ मारपीट की और दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें