फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22-डी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में रविवार को सोसाइटी निवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में सुझाव तैयार करना था। बैठक में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याएं तथा सुझाव साझा किए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सोसाइटी में गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध कराने, सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी निवासियों ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी सुझावों और मांगों को लिखित रूप में सोसाइटी प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें