पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर ने निर्माता अमित जानी को झटका देते हुए फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
हाल ही में अमित जानी ने सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा अमित जानी ने सीमा को उदयपुर में हुए दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बना रहे अपनी में काम करने का ऑफर दिया था। जानी ने सीमा को इस फिल्म के लिए रॉ एजेंट का रोल ऑफर किया था। कहा जा रहा था कि इसके लिए सीमा ने हां भी कह दिया था। लेकिन अब सामने आ रहा है कि सीमा ने अमित जानी की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है।
वहीं, सीमा हैदर ने सचिन मीणा और अपने बच्चों के साथ रविवार को तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके वकील एपी सिंह भी सचिन मीणा के घर पर मौजूद रहे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमय खोपकर ने ट्विट पर सीमा हैदर को फिल्म में काम देने पर निर्माता को धमकी दी थी।