फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली हाट में छप-निफ्ट में देखें बदलते रुझान और पारंपरिक कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
I-राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के निफ्ट क्राफ्ट क्लस्टर की पहलI
विज्ञापन

I-कारीगरों के तैयार उत्पादों को बेहतर मंच देना मकसद I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIराष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(निफ्ट) दिल्ली हाट में II15 सितंबर तक छप-निफ्ट कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसIIमें दर्शकों को उत्पादों में हथकरघा और शिल्प परंपराओं की छाप तो बदलते रुझान और पारंपरिक कौशल देखने का मिलेगा। IIनिफ्ट क्राफ्ट क्लस्टर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, पूर्व छात्रों और कारीगरों के बीच रचनात्मक सहयोग के अलावा फैशन और भारतीय शिल्प कौशल का अटूट समर्पण भी दिखेगा।I
Iदिल्ली हाट में कारीगरों, हथकरघा बुनकरों और डिजाइनरों तथा कारीगरों के 160 से अधिक सहयोगात्मक स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देशभर के कारीगरों और हथकरघा बुनकरो को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा और हस्तशिल्प विकास आयुक्तों ने निफ्ट के साथ मिलकर शिल्प क्लस्टर शुरू किया है। दरअसल निफ्ट हथकरघा और बुनकरों को पारंपरिक कौशल के साथ आधुनिक मार्केट डिमांड के आधार पर डिजाइन बनाने में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान फैशन शोकेस में निफ्ट के पूर्व छात्रों द्वारा तैयार डिज़ाइनों का संग्रह पेश किया जाएगा। इसमें ऐसे परिधानों की श्रृंखला होगी, जो आधुनिक सौंदर्यबोध और पारंपरिक तकनीकों का मिश्रण के अलावा भारतीय सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निफ्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइसके अलावा इंटरैक्टिव कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई तरह की आकर्षक व्यावहारिक कार्यशाला और विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले सत्र शामिल होंगे। वहीं, पारंपरिक कारीगरों द्वारा शिल्प प्रदर्शन में भारत के उस्ताद कारीगरों के उत्कृष्ट कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वे पारंपरिक शिल्प तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। निफ्ट का उद्देश्य इन कारीगरों के जटिल कौशल को युवाओं तक पहुंचाना है। इसके अलावा कई अन्य सत्र भी होंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें