फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-94 गोल चक्कर को दिया जाएगा नया आकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी बड़े क्षेत्रफल में गोलाकार होने से यहां फंसता है ट्रैफिक, सुबह और शाम लगता है जाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। ओखला बर्ड सेंक्चुरी मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-125 की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। यहां बीच में पोस्टमार्टम हाउस के सामने बने गोल चक्कर पर सुबह और शाम जाम लग रहा है। इसका अहम कारण गोल चक्कर का व्यास अधिक होना है। वहीं रास्तों की डिजाइन भी सही करवाई जानी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि गोल चक्कर को सलाहकार से रिडिजाइन करवाने की योजना बनाई जाए। इसके साथ ही आस-पास के सड़कों की डिजाइन भी ट्रैफिक की जरूरत के अनुरूप तैयार की जाए। एसीईओ ने यहां पर सेक्टर-94 एनिमल शेल्टर का भी निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सीसीटीवी की संख्या और बढ़ाए जाने व व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एसीईओ वेस्ट टू वंडर पार्क(जंगल ट्रेल) का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बनाए गए विभिन्न महाद्वीपीय ज़ोन (एशिया, अफ्रीका, यूरोप आदि) को और अधिक आकर्षक बनाते हुए सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश दिए। महामाया फ्लाईओवर के पास जंगल ट्रेल का प्रवेश द्वार बनाया जाना है। एक्सप्रेस-वे और ट्रैफिक दबाव वाली जगह पर प्रवेश द्वार के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान बनाए जाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें