फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-71 अंडरपास : होशियारपुर से पर्थला की ओर दो लेन खुलीं

विज्ञापन
नोएडा। 71 अंडरपास के पहले दिन उल्टी दिशा में जाता कार सवार।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास के होशियारपुर से पर्थला चौक की ओर की दो लेन बुधवार सुबह खुल गईं। दिवाली बाद अन्य दो लेन खुल जाएंगी। इसके बाद अंडरपास की बाकी लेन पेंटिंग का काम पूरा होने के बाद शुरू होंगी। सेक्टर-71 चौराहे पर पहले जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस कारण प्राधिकरण ने अंडरपास बनाने की योजना बनाई थी। अंडरपास निर्माण में कई बाधाएं आईं, लेकिन अब काम पूरा हो गया है। इसका औपचारिक लोकार्पण होना बाकी है। सोमवार को प्राधिकरण की ओर से गठित कमेटी ने अंडरपास के कार्यों की जांच की। इसके अलावा संबंधित वर्क सर्किल को निर्देश दिए। कमेटी की अनुशंसा पर अंडरपास का एक कैरेज खोला गया है।
विज्ञापन

वहीं, होशियारपुर की तरफ सेंट्रल वर्ज को तोड़कर दिए गए रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। दोनों ओर एक-एक लेन की सड़क तब तक नहीं खुलेगी, जब तक यहां साइड की दीवारों पर पेंटिंग का काम पूरा नहीं हो जाता है। पेंटिंग का काम पूरा होने के बाद दोनों ओर की तीनों लेन खोेल दी जाएंगी। सेक्टर-71 अंडरपास की लंबाई 780 मीटर है। यह 6 लेन का अंडरपास है। इसकी अनुमानित लागत करीब 59 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें